मोदीकेयर देश की डायरेक्ट सेलिंग वाली कम्पनी: विकास चौधरी

भाटापारा/  प्रत्येक भारतीय को आर्थिक आजादी देने के उद्देश्य से 1996 में समीर मोदी साहब ने मोदीकेयर कम्पनी की शुरुवात की थी जो आज देश में सबसे बड़ी नेटवर्किंग वाली कम्पनी बन चुकी है और अब यह कम्पनी लन्दन में भी स्थापित होने जा रही है, उक्त बाते जयपुर से आये मोदी केयर कम्पनी के प्रेसिडेंटियल  डायरेक्टर विकास चौधरी ने चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर कम्पनी के सीनियर एक्सक्लूसिव डायरेक्टर नारवीर दहिया हरियाणा भी साथ थे।
        मोदी केयर कम्पनी के प्रेसिडेंटियाल डायरेक्टर  विकास चौधरी ने बताया की हिन्दुस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए समीर मोदी सर ने इस कम्पनी की शुरुवात की थी। आज इस कंपनी ने पुरे हिन्दुस्थान में अपना झंडा गाड़ रखा है और लोगो के जीवन में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है की बिना किसी बड़ी लागत के लोगो को घर बैठे बड़ी आसानी से आर्थिक फायदा मिल रहा है। समीर मोदी सर की अच्छी सोच ने ही देश के लाखो लोगो के जीवन में बदलाव ला दिया है और यही कारण है की कम्पनी के संचालक समीर मोदी ने इस वर्ष 5 हजार करोड़ का बिजनेश करने के लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा सके और कंपनी इस दिशा में अपने सदस्यों  की मेहनत से लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
         मोदीकेयर कम्पनी के सीनियर एक्सक्लूसिव डायरेक्टर नारवीर दहिया ने बताया की कम्पनी अब लन्दन में भी अपने पैर जमाने जा रही है वहा पर भी इस कंपनी को स्थापित किया जा रहा है जिसके लिए कम्पनी के अघिकारीगंन शीघ्र ही लन्दन का दौरा करेंगे। श्री नारवीर ने बताया की करीब 24 वर्ष पूर्व से चालू हुई समीर मोदी सर की इस कंपनी ने डायरेक्ट सेलिंग में अपना विश्वास कायम रखा हुआ है आज यही कारण है की इस कम्पनी में रोजाना पुरे हिन्दुस्थान से लगभग 10 हजार लोग जुड़ रहे है। उन्होंने बताया की मोदी केयर कम्पनी ऐसी कंपनी है जो लोगो को सीधा फायदा पहुचा रही है उसका सीधा सा कारण लोगो का विश्वास और भरोसा है जो समीर मोदी सर ने जनता को दिलाया है। एक सवाल के जवाव में श्री नारवीर दहिया ने बताया की छत्तीसगढ में भी मोदीकेयर की टीम बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रही है और उनको यहाँ आने से ख़ुशी हो रही है की यहाँ की टीम कम्पनी के लक्ष्य को पूरा करते हुए गोवा की कम्पनी यात्रा करने जा रही है। इस अबसर पर छत्तीसगढ़ के एरिया सेल्स मेनेजर संजय घोष भी उपस्थित थे।
   विदित हो की मोदी केयर कम्पनी के जयपुर और हरियाणा से आये अधिकारीयो ने भाटापारा की टीम के साथ  एक मीटिंग  शहर के एक निजी होटल में लगभग 3 घंटे तक की। इस मीटिंग में काफी संख्या में लोगो ने अपनी उपस्थिति जताकर एक बार पुनः समीर मोदी की इस कम्पनी पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply