भाटापारा। भाटापारा के ट्रक मालिकों की आवश्यक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई बैठक दारा सिंह राणा के निवास पर हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई साथ ही उपस्थित सदस्यों ने बैठक में अपने अपने विचार रखे बैठक में सर्वसम्मति से राधेश्याम शर्मा फग्गा महाराज को संरक्षक बनाया गया एवं दारा सिंह राणा को अध्यक्ष चुना गया बैठक में बलौदा बाजार के ट्रक यूनियन द्वारा 40% भाड़ा वृद्धि सहित अन्य मांगों पर किए जा रहे आंदोलन को पूर्ण सहयोग देने की सहमति भी हुई। बैठक में प्रमुख रूप से विनय मल जीतू तिवारी पप्पू अग्रवाल विवेक अग्रवाल देव कांत मिश्रा बबलू मिश्रा रितेश मसीह रोशन बंजारे सुशील वर्मा सोनू खान संजय सिंह जर्मन सरदार सहित कई ट्रक मालिक उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों को संरक्षक राधेश्याम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है इसलिए हमें संगठित होकर आगे कार्य करने की जरूरत है जिसमें सभी का हित है।
राधेश्याम शर्मा ट्रक यूनियन के संरक्षक बने
