सरस्वती सहायता योजना के तहत साइकिल का वितरण

भाटापारा। भाटापारा विकासखंड के ग्राम सिँगारपुर में राज्य शासन द्वारा सरस्वती सहायता योजना अंतर्गत प्रदान किए जाने वाली साइकिल का वितरण शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने किया । इस अवसर पर कक्षा नवमी के 78 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि सरकार की स्मृति योजना का लाभ हर छात्राओं को मिलना चाहिए ,। साहू ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होती है और एक प्रकार से उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरणा भी मिलती है ।उक्त अवसर पर उपसरपंच दीनदयाल रामू साहू , (प्रधानाध्यापक) प्राचार्य संजय तिवारी , बँजारे , सहायक शिक्षक साहू , बँजारे , एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे। ग्राम कोटवार राजकुमार कौशल, पालक प्रतिनिधि के रूप में संतोष साहू उपस्थित थे ।

साथ ही साथ केंद्र सरकार की योजना *हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल* द्वारा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को level-2 का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि गायकवाड (हेल्थ केयर शिक्षिका) एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply