भाटापारा। रामसागर वार्ड में 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि एक समय था जब कीचड़ से लथपथ इस मोहल्ले में पैदल चलना भी दुष्कर कार्य था परंतु आज इस वार्ड की लगभग सभी रोड पूर्णता की ओर है,इस वार्ड में जितने विकास कार्यहुये है सभी पार्षद की सक्रियता के चलते हुए है, रामसागर वार्ड में रोड,नाली,सामुदायिक भवन निर्माण,हाई स्कूल में उन्न्यन सभी कार्य पार्षद की मांग अनुरूप किये गए है,,।, विधायक शर्मा ने वार्ड का पार्षद हर समय इस वार्ड के निवासियों की सुविधा के लिए हमेशा अपनी आवाज उठाते रहता है और उनकी सक्रियता का भी परिणाम है कि हम इस वार्ड के विकास के लिए राशि स्वीकृत करवाने का प्रयास करते रहते हैं।
कार्यक्रम को वार्ड पार्षद व्यास यदु ने भी संबोधित किया और विधायक शिवरतन शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विकास पुरुष विधायक शिवरतन शर्मा ने हमारे रामसागर वार्ड के लिए हर सम्भव प्रयास कर जब भी आप जनता की मांग को उनके पास रखा मैने तो वे गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द स्वीकृति दिला कर कार्य को पूर्ण करवाया है, विधायक ने हर समय रामसागर वार्ड के लिए समय निकाल कर मेरे एक बुलावे में आप सभी के बीच जरूर आते है।,,
कार्यक्रम को आगे विधायक प्रतिनिधि आशिष जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब रामसागर वार्ड भाटापारा से अलग ही रूप में प्रतीत होता था विकास से यह वार्ड पूर्ण रूप से पिछड़ गया था पर पिछले 6 वर्षों के जितने विकास के कार्य विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा आपके पार्षद व्यास यदु की सक्रियता के चलते हुए है जिससे इस वार्ड की सुंदरता ही अलग दिखती है..
इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह सोनी ,जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील गोलू यदु,महामंत्री योगेश अनन्त,उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पार्षद गोवर्धन डहरिया,खगेंद्र यादव,राजेश छाबड़िया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष आशिष टोडर,भाजयूमो ग्रामीण अध्यक्ष गोलू देवांगन,भाजयुमो निपानिया अध्यक्ष टिक्की वर्मा,भाजयूमो सुहेला अध्यक्ष करन वर्मा, शुभम राजूपत,जीवन दत्ता, पिंटू ,मंडल अध्यक्ष ग्रामीण डब्लू ठाकुर,संतोष शर्मा, नंदू वैष्णव, रिंकू, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
