भाटापारा। शनिवार को नगर पालिका परिषद भाटापारा के द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर अवैध तरीके से कब्जे करने वाले एवं सड़क पर भवन सामग्री यहां वहां डाल देने तथा सड़क पर कचरा डालने एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने को वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में वे लोग कई बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि किसी भी प्रकार से आवागमन बाधित ना हो। शनिवार को कल 12 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नगर पालिका में ₹11000 की राशि जुर्माने की बतौर वसूल की। यह अभियान नगरपालिका कार्यालय के सामने से लेकर नाका नंबर 1 तक चलाया गया मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र शुक्ला, राजस्व प्रभारी अजय नायडू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी पूर्णेन्दु त्रिवेदी मौजूद थे पिछले कुछ समय से लगातार नगर पालिका परिषद को इस बात की शिकायत लोगों के द्वारा की जा रही थी कि लोगों को सड़कों पर आने-जाने में कई स्थानों पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां-तहां भवन निर्माण सामग्री लोगों के द्वारा सड़कों पर डाल दी जा रही है और बहुत से दुकानदारों के द्वारा दुकानों के सामने में दुकानों के समान लगाकर अवैध कब्जे कर लिए जाते हैं, जिससे आवागमन में काफी तकलीफ होती है। शिकायतों को मद्देनजर रखकर नगर पालिका के द्वारा अभियान शनिवार को प्रारंभ किया गया। बताया गया है कि शहर को सुव्यवस्थित व स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर पालिका परिषद के द्वारा चलाया जाएगा। नगर पालिका ने नगर के समस्त लोगों से अनुरोध किया है कि वे लोग ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कि उन्हें सरकारी कार्यवाहियो का सामना न करना पड़े। इन 11 लोगों के खिलाफ नगर पालिका परिषद है। शनिवार को कार्रवाई की उसमें शशिकांत अग्रवाल जैन होटल गोविंद साहू दिलीप साहू गुप्ता किराना बाबूजी मोबाइल साहू फल गायत्री ग्लास जैन होटल कांता साहू सिद्दी विनायक टाइल्स एवं रितेश तिवारी शामिल है।
अभियान जारी रहेगा
नगर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा। लोगों से अपेक्षा है कि लोग इस मामले में नगर पालिका को सहयोग करह अपने नगर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करेंगे।
आशीष तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद भाटापारा
