भाटापारा। लायंस क्लब भाटापारा के द्वारा चिकित्सा विभाग से जुड़े डॉक्टरों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया गया ।लायंस क्लब भाटापारा के द्वारा नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन पी बघमार (एम.डी.),डॉक्टर शोभा शशांक गुप्ता (दंत चिकित्सक),आडिल हास्पिटल के युवा चिकित्सको डॉक्टर विकास आडिल (एम.एस.) ,डॉक्टर पूनम आडिल प्रसूति रोग चिकित्सक, डॉक्टर विक्रम आडिल (बी.ए.एम.एस.),डॉक्टर मेघा आडिल (बी.ए.एम. एस.) सभी प्राइवेट चिकित्सक गणों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शिल्डमास्क, सेनेटाइजर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र,पेन देकर सम्मान किया गया।चिकित्सको ने अपने उदबोधन मे जनमानस को सलाह देते हुए कहा कि कोरोना का संकट काल अभी खत्म नहीं हुआ है, लापरवाही करना जानलेवा साबित हो सकता हैं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार सलाह से वैक्सीन भी लगवाए।लायंस क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व मे विगत 9 महीनों से कोरोना काल मे सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियो को 3 चरणों मे कोरोना वारियर्स के रूप मे सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान का यह चौथा चरण था ।जनमानस मे जागरूकता फैलाने हेतु फ्लेक्स, विभिन्न समाचार पत्रों के द्वारा लगभग 20 हजार पाम्पलेट वितरित करवाएं गए।कार्यक्रम मे जयप्रकाश अग्रवाल,निवृत् मान अध्यक्ष गिरधर गोविंदानी,संरक्षक नरेन्द्र भूषाणिया , मुकेश थारानी,सचिव के.आर.वर्मा, गौ सेवक राजेश अग्रवाल ,चेयरमैन डॉक्टर विमल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दिनेश बजाज,सूरज गुप्ता व लायंस कान्वेन्ट के प्राचार्य डॉक्टर एस.के.शुक्ला उपस्थित रहे।अंत मे अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने उदबोधन मे सभी सम्मानीय चिकित्सको के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
लायंस क्लब ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान
