पाटन के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हडकंप

दुर्ग/ पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बठेना में आज एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर पर ही संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। घटना की सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित हैं। एसपी ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. आशीष वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दो लोगों का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया है, वहीं घर के तीन अन्य सदस्यों का शव पैरावट के डेर में जली हुई अवस्था में पाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक घटना पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना की है। आज सुबह पुलिस को दो शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की गयी तो घर में रखे पैरावट के ढ़ेर पर तीन अन्य महिलाओं की लाश जली हालात में पायी गयी है। मृतकों में पिता पुत्र सहित घर की तीन महिलाएं शामिल है।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वही घटना की सूचना के बाद एसपी, एडिशनल एसपी सहित फॉरेंसिक की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।

Leave a Reply