-मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़ । सिद्ध बाबा धाम मनेंद्रगढ़ में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हवन पूर्णाहुति व कन्या भोज के साथ शनिवार को भक्ति पूर्ण माहौल में समापन हो गया ! वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बालविदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी के द्वारा 26 फरवरी 2021 से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव की शुरुआत की गई और 27 फरवरी 2021 से अपराह्न 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगातार श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रस धारा का रसास्वादन कराया गया ! प्रतिदिन सिद्ध बाबा धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ कथा का श्रवण करने पहुंच रही थी ! शनिवार 6 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे से हवन शुरू किया गया और दोपहर 1बजे पूर्णाहुति की गई उसके पश्चात कथा स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा ब्राह्मण भोज कराया गया ! इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ! इस दौरान कथावाचक आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी के द्वारा शिव भक्तों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया ! समापन अवसर पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित अनेक शिव भक्तों ने सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर हवन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया! संपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न कराने में श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति का सराहनीय योगदान रहा ! भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया गया था ! उक्त आयोजन की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है !
