भाटापारा में तीन दिनों में 160 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, 37700 रूपए शमन शुल्क के रूप में वसूला गया

भाटापारा। शुक्रवार के बाद शनिवार रविवार को फिर जिला यातायात पुलिस की टीम एवं भाटापारा यातायात की पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई  । तीन दिनों में 160 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिनसे 37700 शमन शुल्क के रूप में वसूला गया। लगातार एक माह तक यातायात सुरक्षा माह का आयोजन यातायात पुलिस के द्वारा किया था इसके बाद यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर भाटापारा में पिछले 3 दिनों से जिले के यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धुआंधार कार्यवाही की गई इसके साथ ही पकड़े गए लोगों को समझाइश भी दी गई है । शुक्रवार शनिवार के बाद रविवार को फिर से कार्यवाही सुबह से ही प्रारंभ कर दी गई जिसमें तरेंगा रोड बलोदा बाजार रोड  एवं बब्बू होटल चौक के पास  कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।रविवार को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने दोपहिया वाहनों में तीन सवारी चलने वाले बिना नंबर की गाड़ी चलाने वाले बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया रविवार को पुनः कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया रविवार को एक कार्यवाही को अंजाम दिया गया।  इस दौरान जिले के यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने खुद लोगों को विशेष रूप से समझाइश दी की वे लोग यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें इससे सभी के लिए ठीक रहेगा । रविवार को नल टंकी चौक के पास जिला यातायात  विभाग के निरीक्षक  प्रमोद कुमार सिंह  के द्वारा कार्यवाही की गई ।पूरी कार्रवाई जिला यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रमुख रूप से भाटापारा यातायात के प्रभारी संजीव सिंह नेतराम वर्मा नवीन शुक्ला धनेश्वर दुबे अश्वनी कन्नौजे अमरजीत ध्रुव जितेंद्र राजपूत भूपेश यादव दिलीप पांडे वीरेंद्र महिलांगे कमल कवर ललित वर्मा लक्ष्मी प्रसाद यादव इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply