भाटापारा/ जनपद पंचायत के 4 ग्राम पंचायत के सरपंचो के विरुद्ध लाये गए अविश्वास पत्र की जाँच पूरी हो गई और इन सभी पंचायत में मार्च के प्रथम सप्ताह में सम्मेलन की तारीख तय कर दी गई है जिसके लिए एसडीएम ने पीठासीन अधिकारीयो की नियुक्ति कर सम्बंधित ग्राम पंचायत को सुचना भेज दी गई है।
पंचायत चुनाव के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होते ही चार ग्रामो के पंचो ने अपने सरपंच के खिलाफ अविश्वास का बिगुल फुक दिया है। ग्राम अमेठी,मजगांव,मधुबन और सुरखी सरपंच के विरुद्ध सम्बंधित ग्रामो के पंचो ने अविस्वास का आवेदन जनपद सीईओ को दिया था। जनपद सीईओ सी पी पात्रे ने आये आवेदन की जाँच करा कर जाँच रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है।
एसडीएम श्रीमती इंदिरा देवहरी ने जनपद पंचायत से मिली जाँच रिपोर्ट के बाद उन सभी चारो ग्रामो में विशेष सम्मेलन बुलाने आदेशित करते हुए सम्मेलन के लिए तहसीलदार ज्योति मशियारे और नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया है ।ग्राम अमेठी में 2 मार्च,मजगांव और मधुबन में 5 मार्च तथा सुरखी में 8 मार्च को ग्राम पंचायत भवन में सम्मेलन बुलाया गया है।
जनपद सीईओ को अविश्वास का आवेदन मिलने और उसकी जाँच होने के पश्चात सम्मेलन की तारीख तय होते ही गांवो की राजनीती करने वालो में अब हलचल मच गई है और हर कोई अपने अपने स्तर पर जनपद के इन 4 ग्रामो के पंचो को लेकर राय शुमारी करते नजर आ रहे है।
अभी वर्तमान में अमेठी सरपंच नकुल धुव,मजगांव सरपंच अश्वनी पाल, मधुबन सरपंच श्रीमती दुर्गा साहू और सुरखी सरपंच सौरभ बड़वार के विरुद्ध लाये गए अविस्वास को लेकर सम्मेलन होना है ,बहरहाल 91 पंचायत वाली जनपद क्षेत्र के 4 ग्रामो से सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की तारीख मुकर्रर होने के पश्चात कयास लगाये जा रहे की सरपंच बचेगा की कुर्सी चल देगी ।
