भाटापारा। शहर थाने की पुलिस के द्वारा आम जगह पर शराब पीने वाले चार लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है शहर पुलिस के द्वारा अभी इस मामले में अभियान चलाया जा रहा है नगर निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में पैदल टाउन पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस दल के द्वारा यह कार्रवाई की गई है पकड़े गए सभी आरोपी गणों के खिलाफ धारा 36( च) के तहत कार्रवाई की गई है इसी प्रकार सुर्खी शराब दुकान के पास तीन अलग-अलग चखना दुकान चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है इन चखना दुकानों में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की इन आरोपियों के खिलाफ धारा 36 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय केसरिया प्रधान आरक्षक विनोद बांधे प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल प्रधान आरक्षक बिसौहा साहू प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर सुनील खुटे प्रमुख रूप से शामिल रहे नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने पीने पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
शराब पीने और पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
