भाटापारा। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लोगों में बढ़ती जा रही लापरवाही को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है बिना मास का के घूमते पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं इसी कड़ी में शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में 45 लोगों के खिलाफ मास्क नहीं लगाने के कारण कार्यवाही की गई और उनसे जुर्माने के रूप में 45 सो रुपए वसूल किए गए विभिन्न स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में नगरपालिका की टीम सक्रिय रही ।मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण का प्रभाव फिर से दिखाई देने लगा है जिसके चलते प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नगर पालिका परिषद की टीम के द्वारा अभियान चलाया जाएगा शनिवार को चलाए गए इस अभियान में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र शुक्ला नगर पालिका परिषद के कन्हैया ठाकुर विकास वैष्णव सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद थे
भाटापारा में मास्क अनिवार्य, कड़ी कार्यवाही के निर्देश
