भाटापारा से संचालित साथी हाथ मिलाना कार्यक्रम के तहत किया गया सहयोग

भाटापारा। साथी हाथ मिलाना कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम – खोखली में ब्लाक- भाटापारा टीम के साथी दीपांशु भरद्वाज की बहन, सुखबाई भारद्वाज की सुपुत्री की शादी है जिसको 5000 रू/- नगद राशि का परिवार को सहयोग प्रदान किया गया। जिससे जरूरत मंद परिवार को कुछ टीम के तरफ से सहयोग मिल सके।

जिसमें उपस्थित *साथी हाथ मिलाना कार्यक्रम* के संचालक एवं अध्यक्ष डॉ. डी. पी. बंजारे ने उद्बोधन में कहा कि हमारे इस टीम के द्वारा निरंतर कार्य को गति देते हुए हर उस जरूरत मंद को सहयोग करने का संकल्प है तथा हमारे इस प्रयास से अभी तक कई जरूरत मंद जैसे आकस्मिक निधन ,शादी, एक्सिडेंट अन्य कई कारण से सहयोग दे चुके है आगे भी सहयोग करते रहेंगे। हमारा उद्देश्य समाज को संगठित करना तथा हर उस जरूरत मंद का मदद करना जो आर्थिक रूप से कमजोर हो और जरूरत मंद परिवार हो ।

जिसमें उपस्थित संचालक एवं अध्यक्ष डां, डी,पी,बंजारे , उपाध्यक्ष घनश्याम सोनवानी , कार्यकारिणी अध्यक्ष शनि कुमार घोसले , हमारे टीम के वरिष्ठ निर्देशक एवं शहर अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण टंडन , हमारे टीम के वरिष्ठ दीदी खिलेश्वरी जोगी ,उपसंयोजक डॉ. प्रेम सिद्धार्थ बंजारे , भाटापारा से ओम मेडिकल ओम प्रकाश जांगड़े , भाटापारा शहर सचिव मोहर कुमार कुर्रे , विवेक मिरी , धीराजी सोनवानी , वकील छाजू राम ढूंढे , भाटापारा कार्यकारिणी अध्यक्ष फलित कुमार भारती , एलआईसी एजेंट विजय मिरि ,दीपांशु भारद्वाज तथा ग्राम वासी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Leave a Reply