रेलवे के पार्किंग ठेकेदारों ने मंडल के वाणिज्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन लाइसेंस फीस माफ करने की मांग

भाटापारा। रेलवे के दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग के ठेकेदारों ने मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस फीस माफ किए जाने की मांग की है इस संदर्भ में ठेकेदारों ने अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है जिसमें लिखा है कि रायपुर मंडल में दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग के लिए जो पत्र के माध्यम से लाइसेंस फीस की मांग की जा रही है वह न्यायोचित नहीं है क्योंकि स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किया जा रहा है इस वजह से यात्रियों को छोड़ने वाले जाने वाले नहीं आ पा रहे हैं जिसकी वजह से पार्किंग प्रभावित हो रही है इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन द्वारा रेल किराया बढ़ा दिया गया है जिसकी वजह से भी यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई है साथ ही कोरोनावायरस की वजह से भी रेल यात्रियों की संख्या बहुत कम है तथा आरक्षण की वजह से तय समय पर यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है उपरोक्त कारणों की वजह से वाहन पार्किंग में गाड़ियों की संख्या अब बहुत कम हो चुकी है प्रतिदिन जितना पार्किंग शुल्क जमा होता उससे कर्मचारियों की तनख्वाह स्टेशनरी एवं अन्य खर्च भी आज की स्थिति में नहीं निकल पा रहा है इसलिए महोदय से यह निवेदन है कि मांगे गए शुल्क को माफ किया जाए एवं जब तक पूर्ण रूप से गाड़ियों का संचालन तथा टिकट बिक्री सामान्य नहीं हो जाती है तब तक लाइसेंस फीस माफ किया जाए ज्ञापन पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि 7 दिनों के अंदर निराकरण करने का कष्ट करें अन्यथा रायपुर मंडल के समस्त ठेकेदार पार्किंग बंद कर चाबी संबंधित स्टेशन प्रबंधक को सौंपने के लिए मजबूर होंगे इसके साथ ही ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि परिस्थिति सामान्य एवं अनुकूल होगी तब न्यू दा की सभी शर्तों का पालन कर हमारे द्वारा पुनः पार्किंग का संचालन चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि गत वर्ष मार्च के बाद से कोरोना संक्रमण के चलते जो स्थिति निर्मित हुई है वह आज तक नहीं सुधर पाई है वर्तमान में पूरी ट्रेनें भी नहीं चल रही है और ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रायपुर तिल्दा भाटापारा दुर्ग-भिलाई हतबन्द के ठेकेदार शामिल हैं।

Leave a Reply