पाटन। जिला चिकित्सालय दुर्ग में कल कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ज़िला चिकित्सालय और ओम सत्यम जन विकास समिति दुर्ग के संयुक्त नेतृत्व में रखा गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने की। विशेष अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, सीएमएचओ गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ बालकिशोर, डॉ विश्वनाथ यादव संचालक वी वाई हॉस्पिटल दुर्ग-राजनांदगांव, सीताराम ठाकुर अध्यक्ष ओम सत्यम जन विकास समिति दुर्ग, डॉ दिलीप ठाकुर, उमाकांत चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अलावा रूपचन्द साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता देवेश चन्द्राकर, कांग्रेस नेता पुरषोत्तम कश्यप, कमलेश नेताम उपस्थित थे। कार्यक्रम में करोना संकट के समय में अच्छे कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को मुख्य अतिथि आशीष वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान, जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ कार्यक्रम
