गौसेवा करना ही सच्चे अर्थों में भगवान की सेवा करना होता है-राजेश्री

भाटापारा/ ग्राम बनसांकरा में गौठान का निरीक्षण करने और नये गौशाला के उदघाटन कार्यक्रम में उपस्तिथ ग्रामीणों को संबोधित करते राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है इसकी सेवा करना ही भगवान की सेवा करने के समान है क्योंकि शास्त्रों में लिखा है कि घर मे पूजा करना,नदी के पास जाकर पूजा करना,मंदिर देवालय में पूजा करने से भी  हजारों गुना ज्यादा पुण्य गौमाता की सेवा करने से मिलता है।,आप सभी गौमाता को लावारिश या आवारा कभी मत कहे और न ही किसी को कहने दे गौमाता की सेवा कर आशीर्वाद सदा लेते रहें, नये गौशाला का उदघाटन कर   उपस्तिथ अधिकारियों को गौशाला का पंजीयन  नियमानुसार करने का निर्देश भी दिया,।सभा को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि राजेश्री हमारे बीच आये और हम सभी को अपना आशीर्वाद दिया जिसके कारण हम सभी ग्रामवासी इनके कृतार्थ हो गये है,हमे गौसेवा करने के लिये आगे आकर काम करना होगा, सुशील शर्मा ने  कहा कि काल जयी आदर्श हमारा -मेरुदंड है संस्कृति का-प्राण तत्व है परम्परा का और लक्छ हमारा गौसेवा का होना चाहिये,हम सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,घुरवा,बारी को जमीन में साकार करने के लिये प्रण- प्राण से जुट जाये ।, सभा को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुनील महेष्वरी ने संबोधित करते कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी के  माध्यम से विकाश कार्यो को पूर्ण कराने की पूरी कोशिश की जा रही है विभिन कार्यो का प्रस्ताव बनाकर सरपंच गण ब्लॉक ऑफिस में जमा करें और राज्य सरकार की सभी योजनाओ से ग्रामो का विकाश कराये,सभा को  ब्लॉक अध्यक्ष डॉ के के नायक ने भी संबोधित किया,सभा का संचालन रामविलास साहू जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस ने किया ।सभा मे  मुख्य रूप से निर्मल दास वैष्णव, अभिनय यदु,सचिन शर्मा,रमेश धृतलहरे, विवेक अग्रवाल,भागवत सोनकर,चंद्रकुमार साहू,पूरण देवांगन, हेमलाल साहू,दिलेस्वर निषाद,गोलु साहू,गंगा ओगरे, ग्राम सरपंच,पांच गण एवं महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply