भाटापारा। शहर कांग्रेस कमेटी भाटापारा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में किसान विरोधी बिल के विरोध में एक दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन भाटापारा शहर के हथिनी पारा वार्ड में किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज किसानों को आतंकवादी बताया जा रहा है, मोदी के काले कानून से न किसानों के लिए मंडी बचेगी न उनकी जमीन , मोदी नोट बंदी, जी एस टी जैसी चीजें लाकर जनता को बेवकूफ बनाते रहे है लेकिन जनता अब समझ चुकी है और इनके बहकावे आने वाली नहीं है किसान इस बिल से मारा जाएगा और कारपोरेट फायदे में रहेगा,। उन्होंने आगे कहा कि तीन काले कानून जिसका किसानों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है उसे केंद्र सरकार को खुले मन से आगे आकर वापस लेना चाहिए इन तीनों काले कृषि कानूनों के लागू होने से देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि काले कानून का पूरे भारत में बहुत विरोध है और इसे वापस लेना ही होगा, कार्यक्रम को प्रभारी संतोष तिवारी निगम मंडल के सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील शर्मा ,रमेश यदु, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष, इंद्र साव प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सत्यनारायण ठाकुर, आलोक मिश्रा, अरुण यादव, सुनील गुप्ता, भरत वर्मा, राजकुमार शर्मा, ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के मामले में हट धर्मी साबित हो रही है किसानों की मांग के अनुरूप सरकार को शीघ्र ही बिल वापस लेने की घोषणा करनी चाहिए नहीं तो जिस प्रकार देश का किसान उन्हें गद्दी सौंपा है वैसे ही वह वापस भी ले सकता है ।,
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, नानू सोनी, संदीप पांडे पूर्व अध्यक्ष बलौदाबाजार, सत्ययनारान जोशी, अशोक तिवाड़ी, मनोज जैन, कमल ठाकुर, महिला अध्यक्ष प्रमिला साहू, मोहन केशरवानी, भरत नागवानी, रोशन हबलानी, नरेश चौबे, सचिन्द्र शर्मा, टी.एन. टीकिरिहा, सुशील सबलानी, भूलू कुर्रे, प्रमेंद्र तिवारी, गेन्दू साव , उषा चुटे , रानी वर्मा, दीपक निर्मलकर, शैलेन्द्र अहिरवार, गिरीश पारपयानी, मुकेश साहू, कुमारी जांगड़े, अय्यूब बांठिया, वैभव केशरवानी, भुवन सिंह ठाकुर, सोनू पांडे, राजेन्द्र वर्मा, संजय शर्मा, संतोष अग्रवाल , कुमारी साहू, शतरूपा वर्मा, रानी साहू, पूर्णिमा श्रीवास, लख्मी पांडे, दानी भट , सीता साहू, नवीन बक्स, सुरेश वाधवानी, विवेक यदु, अजय ठाकुर, अजय यादव, आकिब मेमन, नितिन शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, सत्यजीत शेंडे, सोनू शर्मा, मनमोहन कुर्रे, राजा तिवारी, अशोक साहू, आदिल चानिजा, लालू मानिकपुरी, हरीश लहरे,मनीष पंजवानी, सुशील वर्मा, महेंद्र साहू, राजू वर्मा, छबि वर्मा, माखन साव, लोकेश यादव, संतोष यादव, उत्तम साहू, पिला राम साहू, देवचरन साहू, मुन्ना साहू, सहित कांग्रेस जन एवम किसान भाइयों की उपस्थिति रही।
