भाटापारा। कोरोना की विपदा समूचे विश्व सहित भारत मे भी एक बड़े चुनौती के रुप मे सामनें आयी, लेकिन जन जन की एकजुटता एवं देश के कुशल नेतृत्व के चलते इस महामारी मे देश एक अहम आयाम स्थापित करता हुआ प्रतीत हुआ, जिसके चलते देश जहाँ एक ओर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए इस जंग मे देश सफलता पूर्वक महामारी से उबरता हुआ ही नहीं जान पड़ रहा है, वरन वैक्सीन के निर्माण का गौरव रचते हुए भारत दूसरे देशों को वैक्सीन प्रदत्त करते हुए कीर्तिमान भी रच रहा है।
महामारी से लडाई मे देश के विभिन्न प्रकल्पों के स्वर्णिम योगदान को याद करने एवं उन्हे सम्मानित करनें का सिलसिला कोरोना जंग काल से जारी है, जिसके तहत ताली थाली एवं दिया रोशन के तहत जहाँ देशभर मे स्वास्थय सेवकों एवं सुरक्षा प्रकल्पों का सम्मान किया गया, वहीं सामाजिक स्तर पर भी विभिन्न समाज के लोगों द्वारा अपने समाज के विविध क्षेत्रों के व्यक्तित्वों का कोरोना जंग मे योगदान के लिए सम्मान का सिलसिला जारी है।
सरयू महिला मंडल द्वारा आयोजन
सम्मान की कड़ी दर कड़ी चलती प्रक्रिया मे बसंत पंचमी के दिन सम्मान समारोह की एक और कड़ी जुडती हुई जान पड़ रही है, जिसके तहत बसंत पंचमी 16फरवरी के दिन सरयू पारी ब्राहम्ण महिला मंडल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन मे सरयू समाज के विविध क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों द्वारा कोरोना काल मे उनके योगदानों को याद करते हुए उन्हे सम्मानित किया जायेगा, जिसके तहत सरयू समाज के सामाजिक, स्वास्थ्य विभाग, राजनैतिक, पुलिस विभाग, आंगनवाड़ी, पत्रकार आदि विभिन्न क्षेत्रों मे सक्रिय लोगों का चयन किया गया है।
सरयू सदन मे होगा आयोजन
उक्ताशय की जानकारी देते हुए सरयू पारी ब्राहम्ण महिला मंडल के मीडिया प्रभारी द्वय सरिता शर्मा एवं ममता दीवान द्वारा बताया गया कि बसंत पंचमी 16 फरवरी के दिन दोपहर दो बजे से स्थानीय सरयू सदन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के गणमान्य सदस्यो की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रहेगी, तथा संपूर्ण आयोजन मे कोरोना गाईड लाईन का पालन किया जायेगा।
