भाटापारा। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील यदु को बलौदा बाजार भाटापारा जिले का भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मंगलवार को की गई। राजनीति के क्षेत्र में थोड़े समय में ही सुनील यदु ने अच्छी पहचान बना ली। हमेशा ही पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले सुनील यदु युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं ।उनकी नियुक्ति पर युवाओं में हर्ष है और अनेक उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है ।अपनी नियुक्ति पर सुनील यदु ने विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अश्वनी शर्मा,आनंद यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र टीकरिहा,जिला महामंत्री राकेश तिवारी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय राव,सांसद प्रतिनिधि मणिकांत मिश्रा सहित तमाम बड़े नेताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसके अनुरूप हमेशा सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। सुनील यदु को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शेखर ठाकुर पार्षद, आशीष पुरोहित पार्षद, गोपाल देवांगन, राजा शर्मा, आशीष टोडर, कमलेश देवांगन, श्रेणिक गोलछा आदि शामिल है ।
सुनील यदु बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष
