0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेन्द्रगढ़। देश भर में तीन कृषि कानून लागू करने के विरोध में शनिवार को किसानों के समर्थन के समर्थन में देशव्यापी चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में कोरिया जिला बैकुंठपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा खरवत चौक नेशनल हाईवे रोड पर समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ियां रोक कर धरना प्रदर्शन किया और इसी अवसर पर मोदी विरोधी नारे भी लगाए गए। धरना प्रदर्शन के अवसर पर भारी वाहनों ,के अलावा मेडिकल वाहन ,निजी वाहनों ,बसों ,सहित दोपहिया वाहनों को भी जाने से रोका गया और लगभग 3:00 तक गाड़ियों के पहिए हमें रहे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 12:00 से 3:00 तक चक्का जाम किया गया। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानून को हटाने की मांग प्रदर्शनकारी करते रहे इसी बीच मोदी विरोधी नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर बैकुंठपुर की विधायिका एवं संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंह देव, योगेश शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता ,मुख्तार अहमद, शैलेंद्र जी ,अजय सिंह, अजय लकडा, रियाजुद्दीन, निलेश पांडे सहित महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस , शहीत सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
