किसान महासभा व आदिवासी एकता महासभा ने किया धरना- प्रदर्शन

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी

मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा सहित छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न घटक संगठनों द्वारा आज जिला कोरिया, रायपुर, कोरबा, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर व बालोद जिलों सहित पूरे प्रदेश में चक्का जाम, धरना और प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने, सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून बनाने, देशव्यापी किसान आंदोलन पर दमन बंद करने तथा केंद्र सरकार के किसान विररोधी और कॉर्पोरेटपरस्त बजट के खिलाफ आयोजित किया गया था।आज देशभर में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन करने के समर्थन पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला सहित ब्लाक स्तर पर 2 घण्टों से 3 घण्टों तक चक्का जाम कर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की कोरिया जिले सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ द्वारा किसानो के समर्थन में पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास नेशनल हाईवे रोड पर लगभग 2 घण्टे का चक्का जाम किया गया।देशभर में एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन तो मस्त है वहीं दूसरी ओर अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, इस बीच किसानों के आंदोलन को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इसी तारतम्य पीडब्ल्यूडी. तिराहे के पास नेशनल हाईवे रोड पार दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस कमेटी यूथ कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम कर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानून को लेकर टायर जलाकर, मोदी विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन की।

आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं मैं से नगर की प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन एवं सरदार सुरेंद्र सिंह मखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे,, चंद्रकांत चावड़ा, हारून भवन. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, अनिल वर्मा, पार्षद राजकुमार झगड़ा खंड, मनेंद्रगढ़ पार्षद नागेंद्र जैसवाल, ध्रुपद चौहान, सरदार बलवीर सिंह, वसीम अहमद राजेश पुरी ,महिला कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष शगुफ्ता बक्स, पार्षद मनोनीत पार्षद, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, सहित भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply