भाटापारा/ बंद रेलवे फाटक को पार् करते समय होने वाली दुर्घटना और इसके चलते होने वाली जान मॉल की घटनाओ को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा गुरुवार को भाटापारा सहित सेक्सन के समपार रेलवे फाटक पर आरपीएफ प्रभारी केपीएस गुर्जर के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।
गुरुवार को वरिस्ठ अधिकारीयो के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में भाटापारा आर पी एफ ने एक दिवसीय जागरूकता अभियान रेलवे फाटक में चलाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरी ए जेड चौधरी, एल एन सिंह, नारायण सिंह , हेमन्त एवं अन्य बल सदस्यों के साथ भाटापारा सेक्शन के मध्य स्थित समपार फाटको जिसमे सिद्धबाबा,बलौदाबाजार एवं सिलयारी गेटों में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर समपार फाटक से आने -जाने वाले व्यक्तियों को बंद गेट फाटक के नीचे से पार न करने एवं गेट खुले तो सावधानीपूर्वक ही फाटक को पार करने हेतु समझाइश देकर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रभारी केपीएस गुर्जर ने बताया की बंद रेलवे फाटक को पार् करने के दौरान जान माल की सुरक्षा की दृस्टि से आज का यह जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगो को समझाइस दी गई की रेल फाटक के पूर्व दिखने वाली लाल पीली और हरी लाइट का हमेशा ध्यान रखे ताकि रेलवे फाटक को पार करते समय
जानवरो CRO (कैटल रन ओवर ) एवं इंसानो MRO(मेन रन ओवर)की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। रेलवे फाटक पर चले इस अभियान में आमजनो के द्वारा इस जागरूकता अभियान का स्वागत करते हुए इसे समय समय चलाने का निवेदन करते हुए सुरक्षा बल को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा नियमो का पालन किया जाएगा! इस दौरान नियमो की अनदेखी करने एवं बन्द गेट को पार करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई! जिन्हें कल विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जाएगा!
