मनेंद्रगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कुरजा उप क्षेत्र में कंटीन्यूअस मशीन अथवा सीएम मशीन के आ जाने के कारण लगभग 148 कामगारों को 4 फरवरी 2021 से स्थानांतरण कर कार्यमुक्त कर दिया है।
हसदेव क्षेत्र के एरिया पर्सनल मैनेजर ने महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र के आदेशानुसार 1 फरवरी 2021 को अपने आदेश क्रमांक/ एसईसीएल/ हसदेव क्षेत्र/ 2021/ 4076/ दिनांक 1/2/ 2021 को एरिया के आदेशानुसार क्षेत्र के सब एरिया मैनेजर ने 4 फरवरी को कुछ कामागारो को बिजुरी सवेरिया मैनेजर, एवं कुछ को बहेरा बांध और कुछ को झीमर माइंस में स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है। एवं साथ ही सभीकामागारो को आदेशित करते हुए बताया है कि अपने अपने स्थानांतरण हुए जगह में दस्तावेजों जैसे आइडेंटी कार्ड, आधार कार्ड ,पैन कार्ड एवं अपने बायोडाटा साथ ही पासपोर्ट साइज की अटेस्टेड फोटोग्राफ्स बताए गए जगहों में लेकर सब एरिया मैनेजर के कार्यालय में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करावे।
साथ ही कुरजा सब एरिया मैनेजर ने इसकी प्रतिलिपि एरिया जनरल मैनेजर हसदेव एरिया एरिया पर्सनल मैनेजर हसदेव एरिया सब एरिया मैनेजर राजा रो सब एरिया मैनेजर बिजुरी क्षेत्र सब एरिया मैनेजर बहेरा बांध एवं झीमर माइंस सहित सभी कामगारों के नामो के पत्ते में भेजा है।
