दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने कराया ‘रंगरेज़ -2021’ (चित्रकला प्रतियोगिता) का भव्य आयोजन ग्राम करमदा मे

भाटापारा। खमरिया,भाटापारा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा, कुर्मी भवन मारकेट चौक ग्राम करमदा में दिनांक- 4 फरवरी 2021 को ‘रंगरेज़ -2021 चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया गया। जिसमें लगभग 25 से 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता उम्र के अनुसार पांच श्रेणी के विद्यार्थियों के बीच कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक अद्भुत चित्रकारी से सबका मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता, शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश, एडमिन प्रमुख सुमन घोष, प्रतियोगिता प्रभारी श्याम बहादुर, शिक्षक/शिक्षिकाओं और कुर्मी समाज के सदस्य गोवर्धन वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। विजित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी शर्मा सह-प्रबंधक संदीप गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश ने ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply