लिपिक संघ के आंदोलन का प्रचार प्रसार शुरू

भाटापारा।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी के निर्देशानुसार संभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव के नेतृत्व में लिपिक संघ के 5 फरवरी 2021 को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के वेतन विसंगति दूर करने के घोषणा की सी डी एवम पेपर कटिंग की कॉपी सौंपी जानी है एवं 17 फरवरी 2021को मंत्रालय घेराव किया जाना है ,लिपिक संघ के इन दो चरणों के आंदोलन के लिए लिपिकों ने जिले के सभी कार्यालयों में सक्रियता से संपर्क किया और लिपिकों ने इन दो चरणों के आंदोलन में साथ देने की बात कही।
    लिपिक संघ के संभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि 17 फरवरी 2019 को बिलासपुर में लिपिकों के महापंचायत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 1 वर्ष के अंदर लिपिकों की वेतन विसंगति को दूर करने की बात कही थी लेकिन यह खेद का विषय है कि आज उस घोषणा को किये 2 वर्ष पूरे होने वाले हैं किंतु आज तक वेतन विसंगति दूर नही की जा सकी है जिससे लिपिक वर्ग में असंतोष व्याप्त है जिसके कारण आज लिपिकों ने आंदोलन का रुख किया है, लिपिक संघ के पदाधिकारियों ने आगामी आंदोलन के पोस्टर का वितरण जिले के सभी कार्यालयों में किया जिसमें वीरू कोसले, सूरज टंडन, भूपेंद्र मरावी ,दीपक ठाकुर, भास्कर पठारे, भूपेंद्र यादव, पी के सोनवानी, अनिल झारिया, भोला कुर्रे, अमन वर्मा, दुलेश ध्रुव ,कन्हैया केवलानी, इंदू देवांगन, शीतल शर्मा, भाऊदास मंगेश, एल के देवांगन, सुकृता साहू,आनंद निषाद, जे एन कुरैशी,तेजेश्वरी ओटी,सुरेश प्रजापति, जितेंद्र धिरहे, रवि बंजारे, सुरेश साहू, टीकम साहू,अमित राव, शेफाली स्कोट,इत्यादि लिपिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply