बजट पूरी तरह  निराशाजनक: सतीश अग्रवाल

भाटापारा। सोमवार को आए आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट निराशा पैदा करने वाला है । बजट आम लोगों पर बोझ बढ़ाने वाला है इसके अतिरिक्त टैक्स स्लैब में किसी प्रकार की छूट नहीं बढ़ाना भी आज के समय में चिंता का विषय है और मध्यमवर्गीय परिवार को एक बार फिर इस बजट से चोट पहुंचेगी । इसलिए कहा जा सकता है कि यह बजट पूरी तरह  निराशाजनक है । सतीश अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में आगे कहा कि कांग्रेस ने जो 60 70 वर्षों में बनाया था उसे वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेचने में लगी हुई है रेलवे जैसे सबसे महत्वपूर्ण आवागमन के साधन को भी सरकार बेचने की तैयारी में जुट गई है जबकि पूरे देश में सबसे अंतिम व्यक्ति से लेकर सबसे ऊपर का व्यक्ति तक को रेल की आवश्यकता पड़ती है अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में ना तो किसानों के लिए कुछ है ना कि बेरोजगारों के लिए न ही नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ना ही मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ है ।पेट्रोल डीजल के दाम जो कम होने थे उसे सरकार ने कृषि शेष के नाम पर अपने पास रख लिया है जो कि आम लोगों के साथ पूरी तरीके से धोखाधड़ी कही जा सकती है सरकार लोगों की जेब ढीली करने में लगी हुई है देश की जनता का विश्वास सरकार से लगातार कम होता जा रहा है आत्मनिर्भर की बात करने वाली सरकार इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं कर पाई है जिससे लोग आत्मनिर्भर बने आयकर टैक्स का स्लैब नहीं बदलने से हर वर्ग को काफी परेशानी है साथ ही नौकरी पैसे वालों में खासी निराशा है इस बजट में मध्यम वर्ग को कहीं से कोई राहत नहीं दी गई है देखने को तो बजट में राहत के बुलबुले दिखाई देते हैं परंतु महंगाई का तड़का जो देश में लगा हुआ है उससे लोगों की कमर टूट चुकी है उसे दूर करने सरकार के पास बजट में कोई योजना दिखाई नहीं देती है इसके अतिरिक्त बेरोजगारों के लिए किसी प्रकार का कोई उल्लेख बजट में नहीं है अग्रवाल ने कहा कि बजट पूरी तरीके से निराशाजनक है और साथ ही आगे देश को और महंगाई की तथा बेरोजगारी  की ओर ले जाने वाला है ।

Leave a Reply