पारुल अग्रवाल सीए बनी

भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अग्रवाल मेडिकोज के संचालक चंद्रशेखर अग्रवाल एवं शालू अग्रवाल की पुत्री पारुल अग्रवाल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है. सोमवार को आए परीक्षा परिणाम में पारुल अग्रवाल ने सीए बनकर अपने सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है. साथ ही समाज के नाम को भी रोशन किया.  उसकी इस सफलता पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद भूषनिया, सचिव महेश भूषनिया, कैलाश गोयल, निर्मल बंसल, भागवत भूषनिया, कमल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है.

Leave a Reply