विधायक शिवरतन शर्मा ने सामुदायिक भवन करहीबाज़ार के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की

भाटापारा। करही बाजार परिक्षेत्र जिला बलौदाबाजार भाटापारा में माँ शाकम्भरी जयंती/महोत्सव कार्यक्रम  विधायक  शिवरतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य संपन्न हुई। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि  समाज संगठित रहे, संगठन में बहुत ताकत होती है  और संगठित समाज का विकास भी तेजी के साथ होता है । सब्जी के व्यवसाय को बढ़ावा देवे , समाज मे व्याप्त नशाखोरी पर पाबंदी करे , लड़की लड़का में भेदभाव न करे ,समाज के बच्चों को शिक्षित करे ,आपस में भाई चारा के साथ प्रेम व्यवहार  से रहने की बात कही । क्षेत्रीय अध्यक्ष के मांग आवेदन को स्वीकार करते हुए विधायक  शिव रतन शर्मा  ने सामुदायिक भवन करहीबाज़ार  के लिए 10 लाख की घोषणा की । श्री मति टिकेश्वरी पटेल ने उदबोधन में  सामाजिक एकीकरण , महिलाओ को सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेना,बेटी बेटा में भेदभाव न कर समान दृष्टि से देखना, समाज को शिक्षित करना आदि पर जोर दिया ।समाज प्रमुख श्री अमर सिंह पटेल ,अध्यक्ष सुकालू पटेल, सरपंच हीराराम पटेल, जनपद सदस्य श्री मती शकुंतला पटेल आदि ने समाज को संबोधित किया।मरार समाज द्वारा पूरे गांव का भ्रमण, भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा निकाला गया।
       आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को माँ शाकम्भरी का फोटो एवम शाल श्री फल से तथा 10वी, 12वी में अधिकतम अंक पाने वाले छात्र/छात्राओ एवम क्षेत्र के सामाजिक सेवा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकम्भरी देवी का फोटो एवम मैडल देकर सम्मानित किया गया। जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आकशवाणी कलाकार  बालमुकुंद पटेल , तखत राम द्वारा पस्तुत मनोरंजन कार्यक्रम का आनन्द  बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने   लिया। इस कार्यक्रम में , सुकालू राम पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ध्यक्षता  की,श्री मती टिकेश्वरी पटेल प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, बरत राम पटेल प्रांताध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, केशव पटेल चुनाव अधिकारी छ. ग.मरार महासंघ, संतोष पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष बलौदा बाज़ार,  रामेश्वर पटेल पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष , हीरा राम पटेल सरपंच,श्री मती शकुन्तला / रमाशंकर पटेल  जनपद सदस्य भाटापारा, शत्रुहन पटेल अध्यक्ष तारासिव परिक्षेत्र, अमरसिंह पटेल अमलकुंडा, बाबू राम पटेल सोनसरी, साध राम पटेल जोधरा, बिष्णु पटेल भटचौरा, नंदलाल पटेल उपाध्यक्ष, रघुनाथ पटेल सचिव,रामेश्वर पटेल कोषाध्यक्ष, फिरंता पटेल संचालक,फूलसिंह पटेल सहसचिव, जवाहर पटेल,कोदू राम पटेल,गेन्दू राम पटेल,भागी राम पटेल,गंगू राम पटेल सलाहकार,श्री राम दयाल पटेल  के विशेष आथित्य में बड़े धूम धाम,हर्षोउल्लास के साथ शाकम्भरी जयंती मनाई गई।

Leave a Reply