0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेन्द्रगढ़/ छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर द्वारा 24वॉ युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर संस्था के मैरिज ब्यूरो प्रभारी के.सी. अग्रवाल, पूर्व अघ्यक्ष अरूण लूथरा, दलजीत बग्गा सहित एक प्रतिनिधि मण्डल 31 मार्च दिन रविवार को कोरिया जिले के पंजाबी परिवारों से सम्पर्क करने व युवक एवं युवतियों के पंजीयन का डाटा की जानकारी देने मनेन्द्रगढ़ में उपस्थित होगें. उक्ताशय की जानकारी पंजाबी बिरादरी कोरिया जिले के मैरिज ब्यूरो प्रभारी संजय सिंदवानी ने बताया कि एेसा पहली बार होगा कि कोरिया के पंजाबी परिवारों को जिनके परिवारो मे विवाह योग्य युवक-युवती हैं उन्हे पूरे छ.ग. राज्य के युवक एवं युवतियों के पंजीयनों को देखने का अवसर प्राप्त होगा. कोरिया संस्था के अध्यक्ष सुरेश पुरी ने बताया कि संस्था द्वारा विकलांग व विधवा युवक एवं युवतियों का पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है तथा सम्पूर्ण पंजाबी परिवारों को जिनके परिवारों मे विवाह योग्य युवक-युवती हैं उनका पंजीयन भी कर सकेगें. पंजाबी बिरादरी कोरिया जिले के परूषोतम कक्कड़, जगदीश खन्ना, मुकेश पुरी, सुभाष परूथी, सतीश एेलाहबादी, कौशल अरोड़ा, अशोक पुरी, राजेश कक्कड, आेम प्रकाश कक्कड, प्रदीप ढ़िगडा, सतीश अरोड़ा, मनोज कक्कड सभी ने अधिक से अधिक संख्या मे पंजाबी परिवारों को लाभ उठाने कि अपील की है.
