कन्हैया साहू ‘अमित’ को मिला “सामाजिक समरसता सम्मान”

भाटापारा। 31 जनवरी 2021 को भिलाईनगर के निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरुनगर में पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर के हाथों भाटापारा नगर के युवा साहित्यकार कन्हैया साहू ‘अमित’ को उनकी उत्तरोत्तर साहित्यिक सेवाओं के लिए ”सामाजिक समरसता सम्मान” 2021 से सम्मानित किया गया। प्रांतीय समाज गौरव विकास समिति रायपुर द्वारा आठवीं राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन भिलाई में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर, विशेष अतिथि डॉ. किरण गजपाल उच्च शिक्षा प्राचार्य, आर.आर.साहू प्रोफेसर लॉ कालेज के गौरवशाली उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखदेव साहू ‘सरस’ थे। शिक्षा, साहित्य, कला, लोकसंगीत आदि विभिन्न विधाओं हेतु उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को इस मंच से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु साहू जी को चिन्हांकित कर यह सम्मान वर्ष 2021 हेतु प्रदान किया गया।

कन्हैया साहू ‘अमित’ के इस सम्मान पर नगर के साहित्यकारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयाँ दी है। इनमें सर्व श्री बलदेव भारती, नरेश वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, अजय अमृतांशु, जगदीश ‘हीरा’ साहू, मनीराम ‘मितान’, हेमंत मानिकपुरी, कन्हैया श्रीवास, इंद्राणी साहू ‘साँची, चंद्रकिरण शर्मा, वंदना गोपाल शर्मा, स्वर्ण लता त्रिवेदी, संदीप परगनिहा, मोहन निषाद, संतोष फरिकार, लक्ष्मीनारायण ‘फरार’ व समस्त अभिव्यक्ति साहित्य परिवार भाटापारा।

Leave a Reply