भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने पुणे से किया गुम इंसान बरामद

भाटापारा । थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते नाबालिक बच्चों के अपहरण एवं महिला उत्पीड़न एवं गुम इंसानों के प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक आई के. एलेसेला के द्वारा तत्काल मामला कायम कर सक्षम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । थाना भाटापारा ग्रामीण में दर्ज अपराध की विवेचना / गुम इंसान की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु ग्रामीण थाना निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के द्वारा एक पुलिस टीम पुणे महाराष्ट्र के लिए रवाना की गई थी । उक्त पुलिस टीम पुणे पहुचने पर थाना भाटापारा ग्रामीण के गुम इंसान कुमारी लता यादव पुत्री जनिकराम यादव उम्र 23 वर्ष साकिन धुर्राबांधा जो दिनांक 20.11.20 को अपने घर में बिना बताये कही चली गई थी उक्त गुम इंसान की जानकारी एनावाडी चौक पुणे में एक भवन निर्माण कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिली। जिससे पुलिस टीम द्वारा उक्त गुम इंसान को पुछताछ करने पर बताये कि गांव के अन्य लोग काम करने पुणे आये थे तो पुणे शहर देखने के शौक एवं कुछ पैसे कमाने के उद्देश्य से पुणे आ गई थी । जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद कर थाना भाटापारा ग्रामीण सुरक्षित लेकर आये तथा उनके परिजन को सुपुर्दनामा में दिया गया । पुलिस की इस कार्यवाही में उनके परिजन काफी खुश होकर धन्यवाद ज्ञापित किये उन्हें विश्वास ही नहीं था कि उनकी लड़की वापस घर आ जाएगी ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामअवतार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण , सउनि जीवन वर्मा , प्र.आर. समीर शुक्ला , थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply