भाटापारा/ दोनों हाथो से अपाहिज स्कूली छात्रा को ऑन लाइन पढ़ाई में आ रही दिक्क़त को ध्यान में रखते हुए गरीब परिवार की इस होनहार बालिका का मनोबल उस वक्त बढ़ गया जब जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू की पहल और मदद से बच्ची को जनपद पंचायत में ना केवल एक स्मार्ट फोन मिला बल्कि विधायक निधि से उसे 10 हजार रूपये का चेक भी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू ने सीईओ और जनपद सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया।
नगर के गुरुनानक वार्ड में रहने वाली कुमारी गंगोत्री मनहरे पिता कालीचरण मनहरे दोनों हाथो से अपाहिज है और दोनों हाथ ना होने के बावजूद भी उसने अपनी पढ़ाई में इसे कभी भी बाधा नही माना और अपने पैरो से लिखाई चालू की और उसने देखते ही देखते इतने सुन्दर और साफ अक्षरो से लेखन कार्य किया जिससे उसके अध्यापकगण भी उसकी तारीफ करते नही थकते।वर्तमान कोरोना काल में चल रही ऑन लाइन पढ़ाई केंलिये उक्त स्कूली छात्रा गंगोत्री को स्मार्ट फोन की कमी के चलते उसकी पढ़ाई में बाधा पड़ने की जानकारी जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोहर साहू को लगने पर उन्होंने इस होनहार छात्रा को मदद करते हुए उसे स्मार्ट फोन देने का त्वरित निर्णय लिया और जनपद अध्यक्ष की पहल और मदद से छात्रा गंगोत्री को जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू,जनपद सीईओ सीपी पात्रे ,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यदु ने उक्त बच्ची का हौसला अफजाई करते हुए ना केवल उसे स्मार्ट फोन दिया बल्कि विधायक मद से जनसंपर्क की राशि 10000 रु चेक भी उसे प्रदान किया। छात्रा गंगोत्री मनहरे स्मार्ट फोन और 10 हजार की राशि का चेक पा कर बहुत खुश हुई तथा उसने और उसके परिजनो ने जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू की पहल और मदद के लिए उनका ह्रदय से अभार जताया।इस सम्बन्ध में श्रीमती संगीता साहू ने बताया की बच्ची बहुत होनहार है और अपने पैरो से लिख कर पढ़ाई करती है उसके हौसले और पढ़ाई के प्रति उसके समर्पण को देखते हुए उसे पढ़ाई में कोई बाधा ना आये इस कारण उसे उसकी आवश्यकता के अनुरूप स्मार्ट फोन दिया गया है ताकि वो आगे की पढ़ाई अनवरत जारी रख सके और भविष्य में भी किसी प्रकार की पढ़ाई में व्यवधान आएगा तो उसे हर सम्भव मदद पहुचाने का प्रयास किया जायेगा।इस अवसर पर जनपद सभापति दीपक वर्मा,जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश साहू ,के के देवांगन सहित छात्रा के पिता और जनपद कर्मचारीगण उपस्थित थे।
