पाटन क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने और समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई

पाटन। दक्षिण पाटन के ग्राम बोरेन्दा, जरवाय, केसरा में कांग्रेस संग़ठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं गांवों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। नए और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्यक्रम तय किया गया। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुझावों पर सहमति बनाया गया जिसे अमल में लाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, दक्षिण पाटन के जिला पंचायत प्रतिनिधि व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ में दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश वर्मा, के.के.साहू. सेक्टर प्रभारी, तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के अलावा पार्टी के समन्वयक व प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में तीनों गांवों के वरिष्ठ कांग्रेसजनों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान साल और गमछा ओढ़ाकर किया गया।नए युवाओं जो कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के अच्छे कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में जुड़ना चाहते थे उनको कांग्रेस गमछा पहनाकर कॉग्रेस प्रवेश कराया गया व ग्राम पंचायत बोरेन्दा में विभिन्न प्रकार के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी अतिथियों के माध्यम से किया गया। बैठक में समन्वयकों ने अपनी बात रखी। मुख्य रूप से आशीष वर्मा के द्वारा कांग्रेसजनों को संबोधित किया। साथ ही संगठन व ग्राम के विकास में आने वाली समस्याओं ने रूबरू हुए तथा समस्याओं का निदान भी किया। श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश कार्यकर्ताओं को बताया।

इस अवसर पर के के साहू सेक्टर प्रभारी भन्सुली, दौवा प्रसाद शर्मा, मोहन जोशी, भीखम पटेल, सीताराम पाल, लक्ष्मण, दाऊ लाल पाटिल, संतराम साहू, मनोज कुमार, नरेंद्र पटेल, अश्वनी साहू, मेघनाथ साहू, केसरा तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी केसरा , ईश्वर निषाद पूर्व सरपंच केसरा, गजानन सिन्हा, मदन यादव यदु राम सिन्हा , कमलेश सिन्हा, बोरेन्दा, नंदनी नोहर साहू पूर्व जनपद सदस्य, भुखन साहू, मन्नू साहू, निरंजन पाल,जरवाय शिव साहू जरवाय पूर्व सरपंच, सोहन जोशी डिकेश साहू, दिनेश ठाकुर, अवध निर्मलकर, जागेश्वर सोनवानी, रजत साहू, ज्योति साहू, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply