युवा संगोष्ठी और हमर पहुना पत्रिका का विमोचन

भाटापारा/ बलौदा बाजार में संपन्न सामूहिक आदर्श विवाह, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, युवा संगोष्ठी और हमर पहुना पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम में नगर के लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। युवा संगोष्ठी में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता तोरण साहू ने अतिथि के रूप में सार गर्भित विचार व्यक्त किया। समाज ने उन्हें स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। युवा व्यवसाई तोरण साहू विवाहित 18 जोड़ों के वर – वधूओ’  को आशीर्वाद स्वरुप उपहार भेंट किया। नगर की महिलाएं   कुमारी बाई साहू, हीरमत बाई साहू, सातो बाई साहू, नीरा साहू, कल्याणी साहू, प्रमिला साहू, कुसुम साहू, सहित लगभग 75 महिलाओं ने राजिम कलश यात्रा सहित सभी चरणों में संपन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर आनंदित हुई। और अतिथियों के उद्बोधनओं से बहुत प्रभावित हुए लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड। रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, आदि के भाषणों की खूब तारीफ की और बालिका आरू साहू के सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply