भाटापारा। कांग्रेस भवन भाटापारा में 22 जनवरी को चेतन दास मानिकपुरी की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल भाटापारा शहर की बैठक आहूत की गई जिसमें संगठन के नया पदाधिकारियों का चयन कर प्रस्ताव बनाकर उच्च पदाधिकारियों के पास स्वीकृति हेतु प्रेषित करने का प्रस्ताव भेजने एवं संगठन संबंधी अन्य कार्यों को गति देने पर विचार किया गया । बैठक में शहर अध्यक्ष भुवन सिंह ठाकुर ,महिला सेवादल जिला अध्यक्ष निर्मला कोसले, श्रीमती हेमीन ध्रुव,अनिता साहू, आनंद दास मानिकपुरी, चेतन दास मानिकपुरी ,कुंज बिहारी साहू, कीरत वर्मा, पलटन यादव, नवीन मिश्रा,हेमन्त वर्मा, गिरिराज चावड़ा ,सतीश गेन्द्रे,महेंद्र साहू ,हरिराम यदु ,एवं ओम प्रकाश यदु, उपस्थित रहे।
कांग्रेस सेवादल भाटापारा शहर की बैठक संपन्न
