भाटापारा। शिवसेना के जिला महासचिव भीखम यदु व ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड चौक जो भाटापारा का मुख्य चौक है उसे एक महान वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाए इस उद्देश्य से शिव सैनिकों ने दल बल के साथ नगर पालिका मुख्य अधिकारी आशीष तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर भीखम यदु ने कहा कि भारतवर्ष की रक्षा के लिए विभिन्न धर्मों और जातियों के लोगों को एकजुट कर विदेशी ताकतों के साथ युद्ध किया और देश से बाहर निकाला उनके इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, शिवाजी महाराज जैसे लोग विरले ही हुए हैं आज की परिस्थिति में युवाओं और बच्चों को उनके साहस और शौर्य का स्मरण रहना आवश्यक है। नगर के मुख्य चौक जिसे बब्बू होटल/बस स्टैंड चौक के नाम से जाना जाता है उस चौक को नया नाम और पहचान दिया जाना आवश्यक है। इस दौरान
शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह, कामगार सेना संदीप सिंह, टोपा ग्राम अध्यक्ष दुलेश्वर साहू , महिला सेना वार्ड अध्यक्ष राजेश कुमारी जोगी, टेकराम यदु, राजेश यदु, ग्राम अध्यक्ष दुलेश्वर साहू, आदित्य यदु, बंधु जी,मुंगा ध्रुव,शारदा जोगी, अजित यादव,सफर बघेल, शैलेन्द्र सेन, रामाधार ध्रुव, बुधराम ध्रितलहरे, दिनेश कुमार जांगड़े,नोहर पाल , सरदार
मोहन यदु पितांबर,आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे
