भाटापारा। तीसरी बार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद का दायित्व संभालने के बाद विनोद अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गणेश सिंह ध्रुव के साथ रायपुर जाकर कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात करके आभार व्यक्त किया है साथ ही भाटापारा विधानसभा क्षेत्र की ताजा राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया है। विनोद अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं नगरी निकाय मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया से मुलाकात करके धन्यवाद ज्ञापित किया है और इसके साथ ही क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विनोद अग्रवाल ने डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को भाटापारा आने का आमंत्रण भी दिया है जिसे नगरी निकाय मंत्री ने स्वीकार करके जल्दी ही भाटापारा आने का आश्वासन दिया है डॉ शिव कुमार डेहरिया ने विनोद अग्रवाल से कहा है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए और अच्छे तरीके से कार्य करें। विनोद अग्रवाल ने सभी नेताओं से मिलकर लगातार तीसरी बार उनके ऊपर विश्वास करने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया है और नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वह पार्टी हित में मजबूती के साथ कार्य करेंगे।
तीसरी बार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद का दायित्व संभालने के बाद विनोद अग्रवाल ने बड़े नेताओं से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया
