छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 22 फरवरी से, कुल 24 बैठकें होंगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 22 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 24 बैठकें होंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके के आदेश अनुसार विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 22 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। गौरतलब है कि यह छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा का 10 वां सत्र है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट सत्र की तैयारियों के संबंध में लगातार अलग-अलग विभागों की बैठक ले रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार को घेरने विपक्ष भी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। इस बार बजट सत्र हंगामेदार होने का आसार है।

Leave a Reply