भाटापारा। नव वर्ष के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ भाटापारा के तत्वावधान में मानस प्रवचन एवं नववर्ष मिलन का कार्यक्रम सुभाष बाजार स्थित पेंशनर भवन में रखा गया। भागवत आचार्य एवं मानस मर्मज्ञ पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ( भैंसों पामगढ़) ने अपने सरस एवं सारगर्भित प्रवचन से उपस्थित मानस प्रेमी जनों को भाव विभोर कर दिया ।उन्होंने सीता हरण, जटायु के द्वारा रावण से द्वंद युद्ध, बाली प्रसंग, हनुमान जी एवं रावण के बीच बल पराक्रम में समानता आदि विषयों पर सटीक व्याख्या प्रस्तुत किया ।
प्रारंभ में पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा का पेंशनरों के साथ उपस्थित मानस प्रेमियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा की महिला परिजनों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमे श्रीमती उर्मिला वर्मा एवं किरण अग्रवाल के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सेवानिवृत्त पेंशनरों के द्वारा आयोजित इस भक्तिमय आयोजन की खूब प्रशंसा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन श्री दिलीप सिंह बिसेन ने एवं संचालन श्री रघुनाथ प्रसाद पटेल ने किया। इस अवसर पर श्री आसाराम अनंत, बीआर चंदेल, रामशरण सेन ,सेवाराम वर्मा, एसके मंधान साहब, कथावाचक पंडित घनश्याम दुबे, गिरी महाराज,, मोहन केसरवानी अधिवक्ता ,श्रीमती रजनी पटेल, विनीता वर्मा ,सुमन गुप्ता, सीता केसरवानी, द्रोपति वर्मा ,किरण अग्रवाल ,उर्मिला वर्मा, महा सिंग साव , आर के वर्मा ,वीणा साहू ,पुनीत राम सेन, रामाधार साव, संतराम साव, बीके दीक्षित ,धनीराम साव, विष्णु प्रसाद साहु, उमराव सिंह रात्रे ,एसडी है वार ,हरिराम वर्मा, रमेश कुमार वर्मा ,प्रकाश जाधव, गणपत वर्मा ,विष्णु वर्मा के साथ बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पटेल ने समाचार के माध्यम से जानकारी दी है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को प्रातः 10:30 बजे झंडोत्तोलन के बाद नगर के गणमान्य पत्रकारों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया जाएगा।
