भाटापारा। प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव के भाटापारा थाना में ट्रेनिंग पूरी होने पर बुधवार को उन्हें थाने की ओर से विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर नए थाना निरीक्षक के रूप में विजय चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया इस अवसर पर थाने की ओर से एसडीओपी केवी दिवेदी एवं नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने कहां की श्री यादव का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और उन्होंने हर कार्यवाही मानवीय दृष्टिकोण ध्यान में रखते हुए की कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वे एक बड़े आईपीएस अधिकारी हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वह भाटापारा को कभी भूल नहीं पाएंगे उन्हें भाटापारा के लोगों का भरपूर सहयोग मिला इसके अतिरिक्त पत्रकारों का भी उन्हें अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ भाटापारा काफी अच्छी जगह है उन्होंने कहा कि यहां पर कार्य करके उन्हें काफी अनुभव प्राप्त हुआ है जो भविष्य में उनके लिए काफी काम आएगा यहां पर सभी प्रकार के अपराधों के संबंध में कार्य करने का उन्हें मौका मिला है । इस अवसर पर एसडीओपी केवी द्विवेदी नगर निरीक्षक विजय चौधरी उप निरीक्षक हितेश जंघेल सहायक उपनिरीक्षक ओम साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य लोग स्टाफ मौजूद थे। जितेंद्र कुमार यादव 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है यहां से में 10 दिनों के लिए पुलिस महानिदेशक के नीचे 10 दिन की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे उसके बाद 6 माह ट्रेनिंग करने के लिए हैदराबाद अकादमी में जाएंगे।
प्रशिक्षु आई पी एस जितेंद्र को दी गई विदाई
