Skip to content

Apan Dera News

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़
  • राजनीति
  • सोच
  • खेल
  • व्यापार
  • विविध
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • धर्म – अध्यात्म
    • कैरियर
Apan Dera News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़
  • राजनीति
  • सोच
  • खेल
  • व्यापार
  • विविध
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • धर्म – अध्यात्म
    • कैरियर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की

Posted on January 21, 2021January 21, 2021Author admin 0

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भी उपस्थित थे ।

इसी तरह, मुख्यमंत्री ने आज ही अपने विभागों सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनिज साधन, जनसम्पर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., खनिज संसाधन विभाग के सचिव अनबलगन पी., विशेष सचिव ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) अंकित आनन्द, प्रबन्ध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी हर्ष गौतम, सीईओ क्रेडा आलोक कटियार, जनसम्पर्क विभाग के सचिव डी. डी. सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क तारन प्रकाश सिन्हा, प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम समीर विश्नोई, विमानन विभाग के संचालक नीलम नामदेव एक्का उपस्थित थे।

 

Category: छत्तीसगढ़ Tag: चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो पीड़ितों के इलाज के लिए दी 6 लाख रुपए की सहायता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण Leave a comment

Post navigation

Previous Postछत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 22 फरवरी से, कुल 24 बैठकें होंगी
Next Postप्रदेश का पहला पक्षी महोत्सव गिधवा परसदा में होगा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Advertisement Carousel
× Popup Image

Categories

  • Uncategorized (111)
  • कैरियर (82)
  • खेल (297)
  • छत्तीसगढ़ (16,763)
  • छत्तीसगढ़ी न्यूज़ (1,808)
  • देश-विदेश (568)
  • धर्म – अध्यात्म (52)
  • मनोरंजन (69)
  • मुख्य समाचार (11,199)
  • राजनीति (93)
  • व्यापार (140)
  • सोच (292)
  • स्वास्थ्य (142)

Contact

Editor - Sanjeev Kumar Verma
Mo. No. : 9425516881
Email : sanjivvarma80@gmail.com
address : 38, Media City, Mohaba Bazar, Raipur, (C.G.), 492099

© 2026 Apan Dera News