गांजा के अवैध विक्रय व परिवहन के जुर्म में 3 गिरफ्तार

भाटापारा। शहर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा विक्रय करने व परिवहन करने के जुर्म में तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है जिसमें गौरी शंकर उर्फ बुलठू मानिकपुरी निवासी मुंशी स्माइल वार्ड एवं धर्मेंद्र कुमार रजक निवासी चंडी पारा लवन तथा मनोज साहू लवन को गिरफ्तार किया है । इनके पास से कुल मिलाकर 1 किलो से भी अधिक गांजा जप्त किया गया है ।थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लवन से धर्मेंद्र कुमार रजक और मनोज साहू बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल में गांजा लेकर मुंशी स्माइल पर भाटापारा में गौरी शंकर उर्फ बुलठू के घर गांजा लाने वाले हैं इस पर पुलिस ने गौरीशंकर मानिकपुरी के घर के आस पास घेराबंदी की कुछ देर में दो लड़के काले रंग की बिना नंबर की हौंडा शाइन से गौरी शंकर के घर के पास आए तथा मोटरसाइकिल को खड़ी की पीछे बैठा व्यक्ति थैले में समान लेकर गौरी शंकर के घर के अंदर गया तथा मोटरसाइकिल चालक भी अंदर घुसा एवं झूले में रखे दो पैकेट मादक पदार्थ जैसे सामान को निकाल रहा था तभी मौके पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए लड़के को पकड़ा तो था मकान मालिक गौरीशंकर वह दोनों लड़के सहित मकान पर सामान की तलाशी ली गई तलाशी में गौरी शंकर के घर के पलंग में मादक पदार्थ गांजा जैसे मिला धर्मेंद्र के झूले से दो पैकेट करीब एक पाव वजनी सेलोटेप में टेप किया मादक पदार्थ भी मिला तथा मोटरसाइकिल में एक पैकेट मादक पदार्थ मिला गौरी शंकर के गांजे को 270 ग्राम तथा धर्मेंद्र कुमार रजक के गांजे को 500 ग्राम और मनोज साहू के मोटरसाइकिल से मिले गांजे और 250 ग्राम होना पाया गया पुलिस ने गांजा बिक्री रकम मोबाइल को जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक हितेश जंघेल सहायक उपनिरीक्षक ओम साहू प्रधान आरक्षकबिसोहा राम साहू आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद मनहर प्रमोद पटेल टॉप चंद कौशिक महिला आरक्षक सुनीति निषाद का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply