भाटापारा। जिले में टीकाकरण अभियान ऐतिहासिक रहा भाटापारा ब्लॉक के ग्राम बिटकुली में पहले टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई पहले दिन टीकाकरण के लिए 100 लोगों को चिन्हित कर बुलाया गया था जिसमें से 90 लोग मौके पर पहुंचे 10 लोग किन्ही कारणों वश टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंच पाए शनिवार को बिटकुली में 69 लोगों को टीका लगाया गया जबकि शेष 21 लोगों को स्वास्थ्य व अन्य कारणों की वजह से टीकाकरण नहीं किया जा सका। बिटकुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका स्टाफ नर्स दुलारी मजूमदार को लगाया गया। प्रथम दिवस टीकाकरण को लेकर बिटकुली स्वास्थ्य केंद्र में पूरी तैयारी की गई थी किसी प्रकार की इमरजेंसी होने पर भी पूरी व्यवस्था उपलब्ध थी किंतु ऐसी कोई स्थिति निर्मित नहीं हुई मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश अवस्थी एनेस्थीसिया के डॉक्टर अशोक तिवारी सुबह से शाम तक मौजूद रहे बाद में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी खेमराज सोनवानी ने भी पहुंच कर टीकाकरण का जायजा लिया इसके अतिरिक्त राज्य सलाहकार मृणाल पांडे भी टीकाकरण स्थल पर पहुंची थी। इस मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेश अवस्थी ने बताया कि अब 18 तारीख को टीकाकरण का कार्य किया जाएगा एक टीकाकरण केंद्र में 100 लोगों को ही टीका लगाया जा सकेगा उन्होंने बताया कि टीके के बाद किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या सामने नहीं आई है और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बिना हिचक के टीका लगवाया। पूरे बलौदा बाजार भाटापारा जिले में केवल तीन स्थानों पर टीकाकरण का कार्य हुआ जिसमें बलोदा बाजार पलारी और भाटापारा ब्लॉक के बिटकुली में टीकाकरण किया गया।
भाटापारा ब्लॉक के ग्राम बिटकुली में टीकाकरण की शुरुआत,69 लोगों को लगाया गया टीका
