पाटन। दक्षिण पाटन के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रूपयों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिसमें, ग्राम पंचायत-बोरवाय, आश्रित ग्राम औरी, ग्राम पंचायत नवागांव, ग्राम पंचायत ओदरागहन शामिल हैं।
ग्राम बोरवाय में रामायण मंच निर्माण 09:00 लाख रुपये, ग्राम औरी में साहू समुदायिक भवन निर्माण 6 लाख रुपये सहित सभी कार्यों को मिलाकर कुंल राशि लगभग 18 लाख रुपये का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत नवागांव में पेयजल के टंकी निर्माण के लिए 14 लाख रुपये के साथ अन्य कार्यो सहित 32 लाख रुपये का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा ग्राम ओदरागहन में एनीकट 8 करोड़, 45 लाख के सी. सी. रोड. निर्माण, समुदायिक शैचालय साढ़े 3 लाख, रंग मंच निर्माण 2 लाख रुपये, ग्राम के गौठान सहित विभिन्न प्रकार की नई योजनाओं का भी भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवं अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं,कार्यकर्ताओं, ग्राम स्तर के स्थानीय गुरुजनों, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्र के पत्रकारों का को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा थे। अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत दुर्ग दक्षिण पाटन, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी, रमन टिकारिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचंद साहू जनपद सदस्य पाटन एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, बिमला बालाराम कोसरे जनपद सदस्य पाटन, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, अमित अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलकंठ शुक्ला, कांग्रेस नेता मुकेश ठाकुर, नोहर साहू, सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन, ईश्वर लाल चन्द्राकर, रिखी लाल नारंग सेक्टर प्रभारी, नवागांव सेक्टर प्रभारी यादव जी, कांग्रेस नेता भेष आठे, सेक्टर प्रभारी योगेश्वर वर्मा, नीलेश जैन, कांग्रेस और आदिवासी नेता कमलेश नेताम थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि पाटन क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा, हर एक गाँव के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर मुख्यमंत्री जी को अवगत करा कर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि आप सभी ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण, कांग्रेस जन हम सबको व अपने जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहें और अपने-अपने ग्राम के मूलभूत आवश्यकताओं को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरा करवाते रहें। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराकर उन्ही के आशीर्वाद से व उन्ही माध्यम से क्षेत्र के समस्त कार्य को पूर्ण रूप से किया जाएगा।श्री वर्मा ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी से लेकर अंतिम छोर के गांव आगेसरा तक हर एक गांव का विधिवत व सर्वागीण तरीके से विकास निश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व ग्राम बोरवाय, औरी, नवागांव, ओदरागहन सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में दाउ राम गोपाल चन्द्राकर, पवन डहरे, राधेश्याम टंडन, अश्वनी साहू, खिलेशवर कामरे, गंगा राम बघेल, संजय गुरूपरख, ईश्वर लाल जोशी, नील नारंग, हेमन्त टंडन, राकेश शर्मा उपसरपंच बोरवाय, दिनेश चंद्राकर, पोषण साहू, पवन चन्द्राकर, सन्तोष चन्द्राकर, भेल कुमार चन्द्राकर, गोकरण विश्वकर्मा, दाऊ शंकर चंद्राकर, भूषण साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, देवन साहू, दुर्गेश यादव, डॉक्टर गुलाब साहू, राजकुमार चंद्राकर, होलकर कुर्रे, गुजरात साहू, धनीराम साहू, विष्णु साहू गज्जू चंद्राकर, राजू साहू, भुखार यादव,सोहन साहू, चंद्रिका चंद्राकर, महेश, हरीश साहू, गोपी मारकंडे, राजेश ठाकुर, थान सिंह यादव, राजू साहू, कमल साहू, ग्राम पंचायत के पंचगण, चंद्रभान साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव, धनंजय सोनवानी, व जिनेश जैन राजा सरपंच ओदरागहन, होमेश साहू उपसरपंच, एवं क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जन, गौठान समिति के अध्यक्ष, सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।
