भाटापारा। मंगलवार को मेहता नगर भाटापारा में सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार भाटापारा के द्वारा “साथी हाथ मिलाना ” अभियान के तहत साथी मोहर कुर्रे के पिताजी के आकस्मिक निधन पर पांच हज़ार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया ।
संक्षिप्त उद्बोधन में विष्णु बंजारे, प्रमोद गायकवाड , असकरण जोगी , उत्तम चतुर्वेदी एवं संतोष जांगडे ने समाज में सभी लोगों को आपस में मिलजुलकर रहने तथा सभी के सुख-दुख में शामिल होने प्रेरित किया तथा साथी हाथ मिलाना अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की।
श्रद्धांजलि सभा में सतलोक की स्वर्गीय कन्हैया कुर्रे की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर विष्णु बंजारे संस्थापक एवं अध्यक्ष सतनामी एवं सतनाम धर्म विकास परिषद असकरण जोगी संपादक सद्गुरु कैलेंडर मोहन बांधे पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद भाटापारा राज महंत प्रमोद गायकवाड भाटापारा शहर अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण टंडन संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ, डी, पी, बंजारे संतोष जांगड़े कार्यकारिणी अध्यक्ष शनिकुमार घोसले उपाध्यक्ष घनश्याम सोनवानी संयोजक बबलू टंडन, कोषाध्यक्ष डां, प्रेम सिद्धार्थ बंजारे सचिव मोहित मनहरे उत्तम चतुर्वेदी हृदय आजाद,दिनेश जांगड़े उपस्थित थे.
