भाजपा विधायक व भाजपा के कार्यकर्ता 15 साल के बाद जागे हैं:अमर मंडावी

भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर मंडावी ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विधायक व भाजपा के कार्यकर्ता अब 15 साल के बाद जागे हैं किसान के हक की बात करते हुए ढूंढो खोसला कर रहे हैं और धरना देकर दिखावा कर रहे हैं मंडावी ने भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा से पूछा है कि कोर्ट में सोसाइटी में लाखों के धान घोटाले पर वे चुप क्यों थे और मुख्य आरोपी का अभी तक पता क्यों नहीं चला मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 9 भाजपा सांसद चुनकर दिल्ली भेजा है परंतु वह 9 भाजपा सांसद नींद से कब जागेंगे यदि भाजपा विधायक व सांसद छत्तीसगढ़ की जनता का ही चाहते हैं तो राज्य सरकार का साथ देते हुए उन्हें केंद्र सरकार के नाम पत्र लिखकर धान खरीदी और तीन लाख बार जाने की मांग पर चर्चा करें किसान हितैषी बनने का ढोंग बंद करें।
Attachments area

Leave a Reply