भाटापारा। नव वर्ष के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ तहसील शाखा भाटापारा के तत्वावधान में सुभाष बाजार स्थित पेंशनर भवन में 19/01/2021 मगलवार को दोपहर 12:00 बजे से मानस पर प्रवचन एवं नव वर्ष मिलन का कार्यक्रम आयोजित है । सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य एवं प्रवचन कार पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा (भैंसों पामगढ़) के द्वारा दोपहर 2:00 बजे से मानस पर सारगर्भित प्रवचन किया जावेगा। साथ ही दोपहर 12:00 बजे से राम कृष्ण भक्ति आराधना भोला कावरे एवं साथियों तथा गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा महिला मंडल श्रीमती उर्मिला वर्मा एवं सखी परिजनों द्वारा संगीतमय सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी ।संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पटेल ने पेंशनरों के साथ सभी मानस प्रेमी सज्जनों से कार्यक्रम स्थल पर मास्क लगाकर उचित दूरी बनाए रखते हुए उपस्थित रहने का आग्रह किया है ।
पेंशनर भवन में 19 को मानस पर प्रवचन एवं नव वर्ष मिलन कार्यक्रम
