भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी के लोग छत्तीसगढ़ में किसानों के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहाने में लगे हुए हैं और इसके साथ ही भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा किसानों के नाम पर सिर्फ दिखावा करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसानों के हित में हर संभव कार्य कर रही है और 25 सो रुपए में धान खरीदी का कार्य भी कर रही है उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ बिल्डिंग एंड आदर्श कंस्ट्रक्शन कर्मकार वेलफेयर बोर्ड निगम के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुधवार को किए गए धरना प्रदर्शन के संदर्भ में कही है । सतीश अग्रवाल ने आगे कहा कि 15 वर्षों तक जब छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब विधायक शिवरतन शर्मा क्या कर रहे थे तब कभी भी उन्होंने विधानसभा में किसानों के हित में कोई मुद्दा नहीं उठाया 21 सौ रूपया समर्थन मूल्य और 300 रुपये बोनस नहीं दे सकी उनकी भाजपा की सरकार तब भी मौन थे और अब जब इनकी सरकार को किसानों ने बाय-बाय कर दिया है तो किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं ।अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में नए कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा दिल्ली में जो प्रदर्शन किया जा रहा है उस संदर्भ में तो भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा का मुंह किसानों के समर्थन में नहीं खुल पा रहा है केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को लेकर असंवेदनशील हो चुकी है जबकि वहां पर विशुद्ध रूप से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शन के दौरान कई किसान शहीद हो चुके हैं फिर भी केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से अंधी गूंगी और बहरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है उसे वह बंद करें ।सतीश अग्रवाल ने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से भाजपा के सांसदों ने कभी भी किसान हित में कोई मुद्दा संसद में नहीं उठाया और ना ही किसी प्रकार का कोई पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल दिखावा करने में लगे हुए हैं जिसे छत्तीसगढ़ का किसान भली-भांति समझता है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की सरकार गांव व किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है 2018 में जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी समर्थन मूल्य पर धान की बहोत्तर खरीदी हो चुकी थी फिर भी सरकार ने डिफरेंस का राशि किसानों के खातों में डाली, किसानों का कर्ज माफ किया, बिजली बिल हाफ किया 51 किस्मों के वन समर्थन मूल्य खरीदी प्रारंभ की कोरोना कॉल में मुफ्त अनाज व ग्रामीण अंचलों में रोजगार गारंटी के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया गौठान योजना गौधन योजना के तहत दो रुपए किलो में गोबर खरीदी कृषकों व गो पालको को मजबूत किया। सतीश अग्रवाल ने कहां के विधायक शिवरतन शर्मा किसानों के नाम पर बैलगाड़ी चलाकर मात्र दिखावा कर रहे हैं इनकी सरकार के समय जब किसानों को बोनस नहीं मिल पाया हजारों क्विंटल धान सेंटर से गायब हो गया तभी क्या कर रहे थे और अब किसानों के हितैषी बनने की दिखावा करने में लगे हुए हैं परंतु किसान इन के भुलावे में नहीं आने वाले हैं छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्ध होने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
किसानों के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहाने में लगे हुए हैं विधायक शिवरतन शर्मा: सतीश अग्रवाल
