भाटापारा। भाटापारा शहर पुलिस के द्वारा दो सटोरियों पर सोमवार को कार्यवाही की गई है यह दोनों सटोरिए सट्टा पट्टी के माध्यम से सट्टा खिलाने के आदी रहे हैं इनके पास से एक नग मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये एवं नकदी रकम 14310रुपये जप्त किया गया है मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिरो के माध्यम से खबर मिली थी भगत सिंह वार्ड में यादव होटल के पास दो लोग सट्टा लिखने का कार्य करते हैं
पुलिस ने छापे की कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलेश्वर वर्मा जो देवरी का रहने वाला है और बलदेव यादव को मौके से गिरफ्तार किया है इनके पास से सट्टा पट्टी लिखा कागज एवं नगदी रकम बरामद की गई है पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कारवाही की है इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी पुलिस के द्वारा की गई है इस मामले में विजय सिंह केसरिया प्रधान आरक्षक बिसोहा साहू अंशुमन पांडे आरक्षक प्रमोद पटेल लक्ष्मण मनोहर का विशेष योगदान रहा है।
