भाटापारा। भाटापारा शहर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है पहले मामले में एक आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 7 लीटर शराब जप्त की है जिसकी कीमत 3420रुपये बताई गई है जबकि दूसरे मामले में 17 पाव देसी मसाला जप्त किया गया है जिसकी कीमत 1530 रुपए बताई गई है शहर पुलिस के निरीक्षक एवं प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई जिन्हें अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी मनीष नारंग जो आदतन अवैध रूप से शराब बिक्री करने का आदी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है उसे गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे प्रकरण में कविता चक्रधारी को गिरफ्तार किया गया है इन दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
अवैध शराब के आरोप में 2 गिरफ्तार
